अधिक डाटा यूज व इससे होने वाले भारी मोबाइल बिल्स से परेशान होकर, मोबाइल डाटा ऑफ करने लगे हैं आप... समझ नहीं आ रहा कि, आखिर कहां खर्च हो रहा डाटा, इसके लिए क्या करते हैं आप। चलिए पेश है कुछ टिप्स जिससे आप अपने मोबाइल डाटा के खर्च पर नियंत्रण रख सकेंगे।
अनावश्यक पुश नोटिफिकेशंस को डिसेबल करें
पुश नोटिफिकेशंस काफी डाटा का उपयोग करते हैं, विशेष रूप से यदि आप ढेर सारे इंटरएक्टिव एप्स जैसे सोशल नेटवर्क क्लाइंट्स और मैसेजिंग सर्विस का उपयोग करते हैं। इनमें से ढेर सारे ऐसे एप्स होंगे जो प्रमोशनल कंटेंट पुश करते हैं जिसका आपके लिए कोई वैल्यू नहीं।
एंड्रायड डिवाइसेज और आइफोंस सिस्टम सेटिंग्स के द्वारा पुश नोटिफिकेशंस को डिसेबल करने के तरीके दिए गए हैं। आपको अपना इमेल फेच मोड में सेट करना चाहिए और पुश को डिसेबल कर दें।
अपने डाटा यूजेज को ट्रैक करें
एंड्रायड और आइओएस प्लेटफार्म पर आप किसी विशेष एप के लिए खर्च होने वाले डाटा को कैलकुलेट कर सकते हैं।
आप बैकग्राउंड में चलने वाले डाटा को भी डिसेबल कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर होने वाले ऑटो-डाउनलोड को डिसेबल करें
अधिकतर व्हाट्सएप यूजर्स को कई पिक्चर्स, वीडियो और ऑडियो मिलते हैं। इन आइटम्स को रिसीव करने में भी आपका डाटा खपत होता है। पर आप इसके लिए ऑटो डाउनलोड को डिसेबल कर सकते हैं।
आप अपने डाटा खर्च को बचाने के लिए इसे तभी इनेबल करें, जब फोन वाई-फाई से कनेक्ट हो।
ऑफलाइन मोड में देखें और सुनें
क्या आप ढेर सारे विडियो देखते हैं, या म्यूजिक स्ट्रीम करते हैं। भारत में मोबाइल डाटा का बैंडविड्थ उतना बेहतर नहीं साथ ही डाटा का उपयोग भी महंगा है।
इसलिए बेहतर होगा कि आप म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस के पेड प्लान को सब्सक्राइब कर लें और जब वाई-फाई से कनेक्ट हों तब इसे सुन लें।
डाटा कंप्रेशन का उपयोग करें
यदि आप अपने फोन पर ढेर सारे ऑनलाइन आर्टिकल्स पढ़ते हैं तो यह अच्छा होगा कि आप इसे मोबाइल ब्राउजर पर कंप्रशन को एनेबल कर लें। गूगल क्रोम ‘रेड्यूस डाटा यूजेज’ सेटिंग्स का ऑफर देता है, जो वेब पेज के आकार को छोटा कर देता है। यह डाटा सेविंग्स के ग्राफिकल स्टैटिस्टिक्स को भी दिखाता है।
ओपेरा भी मुफ्त डाटा सेविंग्स, मैक्स ऑफर करता है और एप्स व वेबसाइट्स से विडियो, इमेज और मीडिया कंप्रेस के लिए डाटा मैनेजमेंट एप ऑफर करता है जो डाटा के उपयोग को बचाता है।

No comments :
Post a Comment