फेसबुक ने नया एप्लीकेशन रिफ रिलीज किया है। इसके द्वारा दोस्तों के साथ विडियो बनायी जा सकती है चाहे वे दूर शहरों में क्यों न बसे हों। वीडियो के लिए आपको एक क्लिप बनाना होगा जो कम से कम 20 सेकेंड का हो और इसमें यह पता चले कि विडियो किस बारे में है, इसके बाद आप इसे रिफ पर पोस्ट कर दें। इस एप्लीकेशन का उपयोग करने वाला प्रत्येक यूजर इसे मुफ्त में देख सकता है, लेकिन केवल आपके दोस्त ही उसमें विडियो क्लिप जोड़ सकते हैं।
विडियोज बनाने का ये अनोखा आइडिया काफी अच्छे क्लिपस को एक साथ इकट्ठा कर आकर्षक विडियो बनाएगा।
उदाहरण के लिए एक बर्थडे विडियो को नये क्ल्प्सि जोड़ कर बेहतर बनाया जा सकता है। इस एप में कुछ फीचर हो चुके विडियोज जैसे- ‘एन अमेरिकन इन पेरिस बैकस्टेज’ और ‘एडवेंचर्स ऑफ मिस्टर बनाना’ वायरल हो चुका है।
फेसबुक का नया फीचर ‘रिफ’ क्ल्प्सि का एक मिक्सचर है, जिसमें और भी वीडियो जोड़े जा सकते हैं और इसे वायरल किया जा सकता है।
फेसबुक द्वारा लांच इस एप लॉन्च से आप वीडियो तो बना ही सकते साथ ही इसमें आपके फ्रेंड्स भी अपनी वीडियो जोड़ सकते हैं। ये एप फेसबुक चैट थ्रैड के रूप में काम करेगा।
इस एप के अंतर्गत आप वीडियो बनाकर अपने फ्रेंड का इसमें टैग करके वीडियो का वायरल कर सकते हैं। ये वीडियो किसी एक टॉपिक पर बनी होगी। जिसमें अन्य दोस्त अपनी वीडियो जोड़ कर वायरल कर सकते हैं। जैसे ही आपकी वीडियो में आपको कोई फ्रेंड अपनी वीडियो जोड़ेगा, वैसे ही आपके फ्रेंड के फ्रेंड्स को वह वीडियो दिखने लगेगी।
तैयार हुए इस विडियो कलेक्शन को जब चाहे तब फेसबुक या अन्य साइट्स पर पोस्ट कर सकते हैं। फिलहाल ये एप आइफोन और एंड्रॉयड मोबाइल पर उपलब्ध है। इस एप्लीकेशन में गैलरी से लेकर विडियो नहीं डाला जा सकता है बल्कि एप में ही विडियो को शूट करने की सुविधा है और फिलहाल एडिटिंग व मल्टी-शॉट फीचर्स नहीं डाला गया है।

No comments :
Post a Comment