माइक्रोसॉफ्ट ने बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इसी वर्ष लूमिया 640 व लूमिया 640 एक्सएल रिलीज किया था। अब कंपनी 7 अप्रैल को आयोजित होने वाले एक इवेंट के लिए इनवाइट भेज रहा है। इनवाइट में फोन के इमेज की तस्वीर नहीं है इसके बदले एक टैगलाइन है। लूमिया 640 में 5 इंच की स्क्रीन के साथ 1280 गुणा 720 पिक्सल रेजोल्यूशन व 400 क्वाड-कोर चिपसेट है। मल्टीटास्किंग कामों के लिए फोन 1 जीबी रैम के साथ आया है। मेमोरी के लिए इसमें 8 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे बढ़ाया जा सकता है। लूमिया 8.7 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा व 0.9 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे के साथ आया है। यह फोन डुअल सिम स्लॉट व एलटीइ कनेक्टीविटी के साथ आया है। इसमें एनएफसी, वाइ-फाइ और ब्लूटूथ जैसे बेसिक ऑप्शन हैं। यह विंडोज फोन 8.1 पर चलता है जिसे जल्द ही विंडोज 10 से अपग्रेड किया जाएगा। कंपनी ने डिवाइस की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है पर अनुमान है कि यह 10,000 रुपये के करीब होगा। लूमिया 640 एक्सएल 5.7 इंच के स्क्रीन के साथ आया है जिसमें 640 की तरह ही एचडी रेजोल्यूशन है। इसमें 13 एमपी का रियर व 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है। ये दोनों ही लेटेस्ट स्मार्टफोन लांच इवेंट के बाद फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो जाएगा।

No comments :
Post a Comment